परोपकार और बड़े पैमाने के आयोजनों के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले ब्रिटिश भारतीय हितेन मेहता को ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है। यह दक्षिण एशिया में गरीबी, असमानता और अन्याय से निपटने के लिए किंग चार्ल्स द्वारा स्थापित एक चैरिटी है।
ब्रिटेन के दक्षिण एशियाई समुदाय के लिए उनके वर्षों की सेवा के सम्मान में उन्हें किंग की 2023 की नववर्ष सम्मान सूची में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर–ओबीई से सम्मानित किया गया। उन्होंने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के पहले कर्मचारी के रूप में इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पिछले 18 वर्षों से लंदन स्थित मेहता किंग चार्ल्स तृतीय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वर्ष 2007 में प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में इस चैरिटी की स्थापना की थी और इसके संस्थापक संरक्षक के रूप में कार्यरत हैं।