अगस्त 30, 2025 12:04 अपराह्न

printer

ब्रिटिश ने लंदन में होने वाले रक्षा प्रदर्शनी में इस्राइल के शामिल होने पर लगाया प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार ने अगले महीने लंदन में होने वाले एक बड़े रक्षा प्रदर्शनी में इस्राइल के अधिकारियों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गाजा युद्ध को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है।

 

9 से 12 सितंबर तक होने वाली यह प्रदर्शनी दुनिया के सबसे बड़े हथियार व्यापार मेलों में से एक है। यह निर्णय ब्रिटेन द्वारा इस्राइल को दिए जाने वाले कुछ हथियार निर्यात लाइसेंसों को निलंबित करने, मुक्त व्यापार वार्ता को स्थगित करने और दो इस्राइल के मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद लिया गया है।

 

इस बीच इस्राइल ने घोषणा की है कि वह लंदन में रक्षा प्रदर्शनी में शामिल नहीं होगा।