रूस ने ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय रूप से समर्थन करने की बात कही है। साथ ही नई दिल्ली के एजेंडे को आधुनिक और अत्यंत प्रासंगिक बताया है। इसमें आतंकवाद-रोधी उपायों और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की तैयारी करने वाले मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। टीवी ब्रिक्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने आतंकवाद से मुकाबले पर जोर दिया। श्री लावरोव ने कहा कि इस बारे में वैश्विक संधि के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र में भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। श्री लावरोव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता नियमन में सहयोग सहित खाद्य, ऊर्जा तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सुरक्षा के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्य राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करते हुए पारदर्शिता का समर्थन करते हैं।
News On AIR | फ़रवरी 10, 2026 7:12 पूर्वाह्न
ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय समर्थन करेगा रूस