मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 31, 2025 1:14 अपराह्न

printer

ब्रिक्स देशों पर लगाए जा रहे भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों के खिलाफ हैं रूस और चीन: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि रूस और चीन, ब्रिक्स देशों पर भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों के खिलाफ़ हैं। एक समाचार एजेंसी से उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने ब्रिक्स देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बाधित करने वाले प्रतिबंधों के खिलाफ साझा रुख अपनाया है। श्री पुतिन ने कहा कि दोनों देश महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले के लिए ब्रिक्स की क्षमता मजबूत करने के मुद्दे पर एकजुट हैं।

 

राष्ट्रपति पुतिन चीन की चार दिन की यात्रा पर आज सुबह तियानजिन पहुंचे। वे शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेंगे और द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री पुतिन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सहित लगभग दस विदेशी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला