अक्टूबर 30, 2025 11:12 पूर्वाह्न

printer

ब्राजील: रियो डी जनेरो में ड्रग माफिया ‘कमांडो वर्मेलो’ के खिलाफ सबसे बड़े पुलिस ऑपरेशन में 121 की मौत, चार पुलिसकर्मी भी शामिल

ब्राजील के रियो डी जनेरो में ड्रग माफिया ‘कमांडो वर्मेलो’ के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े पुलिस ऑपरेशन में मरने वालों की संख्‍या 121 हो गई है, जिसमें चार पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

 

मंगलवार को शुरू हुई इस छापेमारी में ब्राज़ील के सबसे ताकतवर क्रिमिनल संगठनों में से एक रेड कमांड के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के लिए लगभग दो हजार पांच सौ सिविल और मिलिट्री पुलिस अधिकारियों को लगाया गया था।

   

अधिकारियों के अनुसार, दो दिन का यह ऑपरेशन, राज्य के इतिहास का सबसे खतरनाक ऑपरेशन था। पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी के दौरान 63 शव बरामद किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला