बोलिविया के उपराष्ट्रपति एडमंड लारा मोंटानो ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने बताया कि मुलाकात के दौरान सौर ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, डिजिटलीकरण, उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।
दोनों नेताओं ने भारत और बोलिविया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, बहुपक्षीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया।