नवम्बर 13, 2025 3:58 अपराह्न | Cheetah | 𝐁𝐨𝐭𝐬𝐰𝐚𝐧𝐚

printer

बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत भारत को आज प्रतीकात्‍मक रूप से चीते सौंपे

बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत भारत को आज प्रतीकात्‍मक रूप से चीते सौंपे। इस अवसर पर गेबरॉन के पास नेचर रिजर्व में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा बोको उपस्थित थे।

 

भारत भेजे जाने से पहले ये चीते कुछ समय के लिए क्‍वांटीन में रखे जाएंगे। बोत्‍सवाना, भारत में चीतों की संख्‍या बढ़ाने में सहायता के लिए आठ चीते सौंपेगा।

 

प्रोजेक्ट चीता एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य दशकों बाद चीतों को भारत में फिर से बसाना  है। सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका से बारह चीतों को लाया गया। 

 

राष्‍ट्रपति मुर्मु आज यात्रा संपन्‍न करने से पहले भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगी।