जुलाई 25, 2024 10:16 अपराह्न

printer

बोकारो वन प्रमंडल  के द्वारा चास प्रखंड के बांधगोड़ा में 75वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया

बोकारो वन प्रमंडल  के द्वारा चास प्रखंड के बांधगोड़ा में 75वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान गरगा नदी के किनारे 18 हजार पौधे लगाए गए। इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के विधायक बिरंचि नारायण ने शिरकत की। महोत्सव में ग्रामीणों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरुरी है।