बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद से कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान आज जंगल से एक एसएलआर राइफल, 20 एसएलआर की गोली, एक इंसास और उसकी एक मैगजीन समेत कोडेक्स वायर और एक पीस डेटोनेटर भी बरामद किया गया है। जिले के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है।
Site Admin | जुलाई 19, 2025 9:44 अपराह्न
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद से कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया
