नवम्बर 1, 2024 2:44 अपराह्न

printer

बोकारो के चास स्थित गरगा पुल के निकट आग लगने से दो दर्जन से ज्यादा पटाखों की अस्थाई दुकान जल कर राख हो गईं

बोकारो के चास स्थित गरगा पुल के निकट आग लगने से दो दर्जन से ज्यादा पटाखों की अस्थाई दुकान जल कर राख हो गईं। आग पर काबू पाने में दमकल की दो गाड़ियां बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लाखों रुपए के पटाखे जल कर राख हो गए।  आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।