मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 1, 2024 6:54 अपराह्न | सलमान खान मामला

printer

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक ने बुधवार को पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली

 

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक ने बुधवार को पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनुज थापन ने आज सुबह करीब 11 बजे पुलिस लॉक-अप के बाथरूम में आत्महत्या का प्रयास किया।  उसे फौरन जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

  थापन को 26 अप्रैल को मुंबई पुलिस अपराध शाखा टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। वह कथित तौर पर 14 अप्रैल को सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले दो अन्‍य  व्यक्तियों के लिए हथियार की आपूर्ति करने में शामिल था। थापन के साथ, मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। ये तीनो गोलीबारी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर सवार थे। एक अन्‍य आरोपी सोनू बिश्नोई, जो बीमार बताया गया है अभी न्यायिक हिरासत में है।