बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया है। मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए दिया है। धर्मेंद्र के मुंबई स्थित आवास पर राज्य संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने प्रदान किया। इस मौके पर धर्मेंद्र ने कहा कि मुझे किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मुझसे पहले जिन कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है, उनमें कुछ मेरे गुरु के समान हैं। कुछ सम्मानीय हैं और कुछ मेरे साथी भी हैं, आज उनकी सूची में स्वयं का नाम देख प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है। गौरतलब है कि अब तक यह सम्मान 26 शख्सियतों को दिया जा चुका है।
Site Admin | मई 19, 2024 3:41 अपराह्न
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा गया
