दिसम्बर 15, 2025 7:05 अपराह्न

printer

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोवा नाइटक्लब हादसे के खिलाफ दायर मुकदमे को जनहित याचिका में बदला

बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने अरपोरा के रोमियो लेन स्थित बर्च नाइटक्लब के खिलाफ दायर मुकदमे को जनहित याचिका में परिवर्तित कर दिया है। छह दिसम्‍बर को अरपोरा में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी न किसी को जवाबदेही तय करनी चाहिए।
 
उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से इस क्लब को दी गई अनुमतियों पर जवाब दाखिल करने को भी कहा है। यह याचिका नाइटक्लब की जमीन के मालिक प्रदीप घड़ी अमोनकर और सुनील दिवकर ने दायर की थी। मामले की  सुनवाई 8 जनवरी को होगी।