मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 30, 2025 7:53 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप: सेमीफाइनल में पंहुची सात्‍विक साइराज और च‍िराग शेट्टी की जोड़ी, चीन के ली यिउ और बो यांग चेन से होगा मुकाबला

पेरिस में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैपियनशिप में सात्‍विक साइराज रंकीरेड्डी और च‍िराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पंहुच गयी है। आज सेमीफाइनल में उनका सामना चीन के ली यिउ और बो यांग चेन की जोड़ी से होगा।

 

कल क्वार्टरफाइनल में सात्‍विक और चिराग ने मलेशिया के आरोन चिया और वुई य‍िक सो को 21-12, 21-19 से हराया। इस जीत से प्रतियोगिता में भारत के लिए एक पदक पक्‍का हो गया है। साथ ही वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। सात्‍विक और चिराग की जोड़ी के लिए यह दूसरा पदक होगा। 2022 में उन्‍होंने टोक्‍यो में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीता था।

 

इस बीच छठा विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने का पीवी सिंधु का प्रयास विफल रहा। कल उन्हें इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वर्दानी से 14-21,21-13,16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में तनीशा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी हार गयी थी।