मई 1, 2025 7:17 अपराह्न

printer

बैडमिंटन चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023 से सम्मानित

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस दौरान, डॉ. मांडविया ने कहा कि यह पुरस्कार मैदान पर समर्पण और असाधारण प्रदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल और कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

    खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर चिराग शेट्टी ने कहा कि उन्‍हें सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिला है। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की बैडमिंटन जोड़ी 2023 में बैडमिंटन विश्व महासंघ की रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंची थी। इस जोड़ी ने हांग्जो में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था, जिसके बाद उनको 2023 में खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिताओं में व्‍यस्‍त रहने के कारण दोनों खिलाड़ी उस समय पुरस्‍कार लेने नहीं आ सके थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला