अक्टूबर 19, 2025 10:11 अपराह्न

printer

बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

 

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के महिला सिंग्लस में रजत पदक हासिल किया।
महिला सिंगल्‍स के फाइनल में तन्वी शर्मा को थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त अन्यापत फिचितप्रीचासाक ने हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

आज खेले गए मुकाबले में तन्वी को फिचितप्रीचासाक ने 15-7, 15-12 से हराया। जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली तन्वी पांचवीं भारतीय और तीसरी महिला शटलर बनीं। तन्वी के अलावा साइना नेहवाल ने 2006 में, अपर्णा पोपट ने 1996 में, सिरिल वर्मा ने 2015 में, और शंकर मुथुसामी ने 2022 में रजत पदक जीता था। साइना नेहवाल इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। नेहवाल ने 2008 में खिताब जीता था।