मार्च 17, 2026 7:56 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन : किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर-300 टूर्नामेंट में उतरेंगे

बैडमिंटन में वरिष्‍ठ खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी और तन्‍वी शर्मा आज फ्रांस के पैलैस देस स्पोर्ट्स में शुरू हो रहे ऑरलियन्‍स मास्‍टर्स सुपर-300 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती पेश करेंगे। थारुन मन्नेपल्ली और विश्‍व के 42 नंबर के खिलाड़ी किरण जॉर्ज भारत के पुरूष सिंगल्‍स टीम का हिस्‍सा हैं।

महिला सिंगल्‍स में तनवी शर्मा बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड टूर प्रतिस्‍पर्धा में तीन बार की रनर-अप खिलाड़ी हैं। उनकी नजर इस बार खिताब जीतने पर होगी।

 पिछले सप्‍ताह बासेल के स्विस ओपन टूर्नामेंट के दौरान कंधे की चोट के बाद एचएस प्रणॉय इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। वहीं लक्ष्‍य सेना भी ऑरलियन्‍स मास्‍टर्स में नहीं खेलेंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिन्‍धु भी सुपर-300 टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।

मिकस्‍ड डबल्‍स में तनीशा क्रास्‍टो, ध्रुव कपिला की जोड़ी होंगी। वहीं रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे अन्‍य भारतीय जोड़ी होगी। एशियन गेम्‍स के चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज  रंकीरेड्डी की अनुपस्‍थ‍िति में भारत की पुरूष डबल्‍स चुनौती का नेतृत्‍व का हरिहरन अमसाकरूनन और एमआर अर्जुन करेंगे।