मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 7:14 पूर्वाह्न

printer

बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 में आज पीवी सिंधु, किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे

 
 
जकार्ता में आज इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु का सामना वियतनाम की टी.एल. गुयेन से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
 
पुरुष सिंगल्‍स में, किरण जॉर्ज का सामना कोरिया के जियोन ह्योक-जिन से होगा। यह मैच आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट से खेला जाएगा। दूसरी ओर, राउंड 32 में लक्ष्य सेन का सामना जापान के ताकुमा ओबैयाशी से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।
 
इससे पहले, कल महिला मिक्‍स्‍ड डबल्‍स स्पर्धा में तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने थाईलैंड की जोड़ी को 21-6, 21-14 से हराया।
 
वहीं, दूसरी ओर, पुरुष डबल्‍स में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी ने ताइवान की चेन झी रे और लिन यू चीह की जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 
 
पुरुष सिंगल्‍स क्वालीफाइंग राउंड में, आयुष शेट्टी ने भारत के ही किदांबी श्रीकांत को 21-7, 21-15 से हराया, जबकि तान्या हेमंत ने चीनी ताइपे की सिओ-टोंग को हराकर मुख्‍य ड्रॉ में जगह बनाई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला