मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 11, 2025 12:19 अपराह्न

printer

बेहद निचले स्तर तक गिरा लद्दाख में तापमान

लद्दाख में तापमान बेहद निचले स्तर तक गिर गया है। द्रास में तापमान शून्य से 24.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में शून्य से 14 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह में 0 से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। ज़ोजिला सबसे ठंडा रहा, जहाँ तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया।

 

कारगिल-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सोमवार तक बाधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, इस अवधि के दौरान सड़क पर मरम्‍मत का काम किया जाएगा।