टमाटर की कीमत बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में 22 प्रतिशत से ज्यादा कम हो गई है। टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 14 नवंबर को 52 रूपये 35 पैसे प्रति किलोग्राम था जोकि 14 अक्टूबर के 67 रूपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम के मूल्य से 22 दशमलव चार प्रतिशत कम है। इसी अवधि में आजादपुर मंडी में मॉडल कीमत 5 हजार 883 रूपये प्रति क्विंटल से गिर कर 2 हजार 969 रूपये प्रति क्विंटल हो गई। पिम्पलगांव, मदनपल्ले और कोलार के बाजारों में भी मंडी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
Site Admin | नवम्बर 17, 2024 1:51 अपराह्न
बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में 22 प्रतिशत से ज्यादा कम हुई टमाटर की कीमत