बेल्जियम ने आज उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने कहा कि फ्रांस के रक्षा अधिकारियों के समर्थन से बेल्जियम के सशस्त्र बलों ने प्रतिबंधों को लागू करने के प्रयासों के तहत टैंकर पर हमला किया। बेल्जियम के एक अधिकारी ने टैंकर की पहचान एथेरा के रूप में की, जो यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के अंतर्गत सूचीबद्ध है। रूस ने अपने टैंकरों और मालवाहक जहाजों की ज़ब्ती की निंदा की है और इसे समुद्री डकैती का कृत्य बताया है। रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों का उद्देश्य उसके तेल राजस्व को कम करना है, जिसके कारण टैंकरों के एक गुप्त बेड़े का उदय हुआ है जो प्रतिबंधों के बावजूद उसके कच्चे तेल के निर्यात को जारी रखने में मदद कर रहा है।
News On AIR | मार्च 1, 2026 7:01 अपराह्न
बेल्जियम ने उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त किया