जनवरी 10, 2026 8:13 अपराह्न

printer

बेली ब्रिज उद्घाटन से भारत–श्रीलंका सहयोग मजबूत

दूसरे बेली ब्रिज के उद्घाटन के साथ, श्रीलंका के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में भारत का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि इस उद्घाटन के साथ ही श्रीलंका के पुनर्निर्माण के लिए भारत द्वारा दिए जा रहे 450 करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है। सागर बंधु अभियान के अंतर्गत भारत ने श्रीलंका को आपदा के बाद सहायता प्रदान करते हुए 228 टन बेली ब्रिज निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे संपर्क व्यवस्था तेजी से बहाल हो सकी।

    आशा है कि यह पुल आवागमन को बेहतर बनाने, आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित पहाड़ी क्षेत्रों में पुनर्वास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।