छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते अट्ठाईस अप्रैल को हुए सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को केन्द्र सरकार ने दो-दो लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को पचास-पचास हजार रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से दी जाएगी। गौरतलब है कि बेमेतरा के के कठिया गांव में हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बाईस अन्य लोग घायल हो गए थे।
इस बीच, बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार पंद्रह यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यह बस अंबिकापुर से रायपुर आ रही थी।
Site Admin | मई 4, 2024 8:17 अपराह्न
बेमेतरा जिले में हुए सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को केन्द्र सरकार ने दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की