दिसम्बर 7, 2025 7:39 अपराह्न

printer

बेनिन में सैनिकों के एक ग्रुप ने सरकारी टीवी पर सरकार को भंग करने की घोषणा की

 

पश्चिमी अफ्रीका में बेनिन सरकार ने कहा है कि सशस्त्र बलों ने तख्तापलट का प्रयास विफल कर दिया है। इससे पहले, सैनिकों के एक समूह ने राष्ट्रीय टेलीविजन में सत्ता पर कब्ज़ा करने का दावा किया था।

आज सुबह सरकारी टीवी पर आठ सैनिकों ने घोषणा की कि कर्नल टिग्री पास्कल के नेतृत्व वाली एक सैन्य समिति ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय संस्थाओं को भंग करने, संविधान को निलंबित करने और सभी हवाई, थल और समुद्री सीमाओं को बंद करने की घोषणा की। इस समूह ने राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन की जगह लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को सैन्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

परन्‍तु, इसके कुछ ही घंटों बाद गृह मंत्री अलासेन सेदोउ ने कहा कि तख्तापलट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपने काम सामान्य रूप से करने का आग्रह किया।

पश्चिमी अफ्रीका में सत्‍ता पर कब्ज़ा करने की कोशिश लोकतांत्रिक शासन के लिए नया ख़तरा है। हाल के वर्षों में पड़ोसी देशों नाइजर और बुर्किना फ़ासो के साथ-साथ माली, गिनी और पिछले महीने गिनी-बिसाऊ में भी सेनाओं ने सत्ता हथिया ली है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बेनिन अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा है। वह 2016 से सत्ता में हैं।