अप्रैल 4, 2025 1:55 अपराह्न

printer

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 918 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 930 हुआ: सरकार

सरकार ने कहा है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात, वर्ष 2014-15 में 918 से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 930 हो गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में महिला और बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाल लिंगानुपात में कमी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए वर्ष 2015 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।

 

उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्तर पर विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन अनुपात, वर्ष 2014-15 में लगभग 75 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 78 प्रतिशत हो गया है।