हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम राज्य में मील का पत्थर साबित हुआ है। इस योजना ने प्रदेश में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा की है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। आज हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी मेहनत तथा बुद्धिमत्ता से इतिहास रच रही हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने हरियाणा में समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2024 में प्रदेश में लिंगानुपात बढ़कर 910 हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सरपंचों को उनके गांवों की ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
Site Admin | जनवरी 22, 2025 8:33 अपराह्न
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम राज्य में मील का पत्थर साबित हुआ है: श्रुति चौधरी
