मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2024 1:23 अपराह्न

printer

बेंगलुरु में कल 38.2 डिग्री का दूसरा सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया

बेंगलुरु में कल 38.2 डिग्री का दूसरा सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 अप्रैल, 2016 को बेंगलुरु में सबसे अधिक 39 दशमलव दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जोकि पिछले पचास वर्षों में सबसे ज्यादा था। इस महीने के नौ दिनों में खुश्‍क दौर तीन दशमलव एक से पांच प्रतिशत सामान्‍य से अधिक रहा। अल नीनो के प्रभाव और अधिक दबाव की स्थिति के कारण गर्मी की स्थिति सामान्‍य से अधिक रही।

बेंगलुरु में पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल के दौरान तीन सौ 42 मिलीमीटर यानी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस वर्ष बेंगलुरु मार्च से अप्रैल महीने में वर्षा से वंचित रहा। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के दूसरे सप्‍ताह तक बेंगलुरु में वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। यह भी कहा गया है कि अगले सात दिन में कर्नाटक में शुष्‍क दौर जारी रहेगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला