बेंगलुरु में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। राम प्रसाद मुंडा ने आज स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। भोला सिंह और मेरी मुजनी ने भी राज्य को आज दो रजत पदक दिलाये।
इससे पहले कल भी झारखंड ने एक गोल्ड और दो रजत पदक हासिल किये थे।