अगस्त 4, 2025 2:06 अपराह्न

printer

बेंगलुरु में आज से शुरू हुई महिलाओं की टी-20 महारानी ट्रॉफी प्रतियोगिता

महिलाओं के लिए आईपीएल शैली की टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप आज बेंगलुरु में शुरू हुई। मैसूर वॉरियर्स, हुबली टाइगर्स, कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मंगलुरु ड्रैगन्स और शिवमोग्गा लायनेस 10 अगस्त तक एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 महारानी ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। आज पहले प्री-मैच में, शिवमोग्गा लायनेस ने सुबह हुबली टाइगर्स को 15 रनों से हराया। शिवमोग्गा लायनेस के छह विकेट पर 126 रन के जवाब में हुबली टाइगर्स पांच विकेट पर 111 रन ही बना सकी। अगला मैच मैंगलोर ड्रैगन्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा।