जुलाई 19, 2025 9:24 अपराह्न

printer

बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की है और एक यात्री को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह खेप दो सुपरहीरो कॉमिक पुस्तकों में छिपाई गई थी। छुपी हुई खेप लेकर यह यात्री कल दोहा से बेंगलुरु पहुँचा। मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए इस आरोपी को संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।