बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि वह नगर निकाय चुनाव वर्ष 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनावों में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है। कुल मिलाकर लगभग एक हजार सात सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
चुनावों के सुचारू संचालन के लिए लगभग 13 हजार पीठासीन और मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है और इतनी ही संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारी भी हैं। इसके अलावा मतदान और मतगणना के दिन के लिए सहायक कर्मचारियों सहित लगभग 13 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।