मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 20, 2024 12:03 अपराह्न

printer

बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए कल शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।

 

श्री भार्गव शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। विदिशा लोकसभा सीट से वह सांसद भी रहे हैं। वहीं विजयपुर सीट से प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

 

पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से शिवराज सिंह चौहान और विजयपुर से कांग्रेस के टिकट पर रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। श्री चौहान सांसद बन गए और श्री रावत ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आकर विधानसभा की सदस्यता त्याग दी।

 

इसी कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला