अक्टूबर 5, 2025 12:16 अपराह्न

printer

बी.आर.ओ. ने एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करके इतिहास रचा

सीमा सड़क संगठनबी.आर.. ने एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करके इतिहास रच दिया है। बी.आर.. ने प्रोजेक्ट हिमांक के अंतर्गत, वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पूर्वी लद्दाख में समुद्र तल से 19 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित मिगला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है। इस उपलब्धि के साथ संगठन ने वर्ष 2021 में उमलिंगला में स्थापित अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

 

पिछला रिकॉर्ड 19 हजार 24 फीट था। ब्रिगेडियर विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में, बी.आर.. की टीम ने इस स्‍थान पर राष्ट्रीय ध्वज और संगठन का ध्वज फहराया। लिकारूमिग लाफुक्चे मार्ग के हिस्‍से के रूप में बनाई गई नवनिर्मित सड़क सामरिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है।

 

यह सड़क सीमा के पास हानले से फुक्चे गाँव को जोड़ती है। इससे लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की आशा है। यह उपलब्धि विश्व के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बी.आर.. की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रमाण है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला