फ़रवरी 10, 2026 7:13 पूर्वाह्न

printer

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड -बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी है। ये अनुबंध 1 अक्टूबर 2025 से इस वर्ष 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

सीनियर पुरुष टीम में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ग्रेड ए में रखा गया है। जबकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके सीनियर खिलाड़ियों को ग्रेड बी में रखा गया है।

वहीं, सीनियर महिला टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में रखा गया है।