मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 8:12 अपराह्न

printer

बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया

प्रदेश में लू और तेज गर्मी का सिलसिला जारी है। हालांकि, हमीरपुर और नोएडा में आज तेज हवाओं के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कल गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का असर बना रहेगा।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला