राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने पिछले वर्ष मार्च में पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा से संबंधित षड़यंत्र के 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं- शमीम अहमद, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम, शमशाद आलम, मोहम्मद अली, सलीम जावेद, सरफराज आलम, फिरोज खान, मोहम्मद समीर अंसारी और शमशाद हुसैन। एनआईए ने बताया कि ये सभी हावड़ा में शिबपुर के निवासी हैं।
शुरू में प्रदेश पुलिस ने हावड़ा के शिबपुर में हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए 36 आरोपियों के नाम शिकायत दर्ज की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रामनवमी समारोहों के दौरान सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित सभी मामले पिछले वर्ष अप्रैल में एनआईए को सौंप दिए थे।