बहरीन में विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुषों के एस.एल-3 वर्ग में प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल में आज प्रमोद ने मोहम्मद अल इमरान को हराकर विश्व चैंपियनशिप में लगातार चौथा सिंगल्स स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद के नाम अब कुल छह विश्व खिताब हो गए हैं। प्रमोद, चीन के लिन डैन को पछाडते हुए पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 9:01 अपराह्न
बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत के प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीता