भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हंगामा करने और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आदेश का पालन न करने के लिए उनपर कार्रवाई करने की मांग की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री पाल ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक से संबंधित मामले का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अप्रकाशित पुस्तक का जिक्र नहीं करना चाहिए।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 4:12 अपराह्न
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने सदन में हंगामे के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की