अप्रैल 7, 2024 9:42 अपराह्न

printer

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने राज्य की सभी सीटें पर पार्टी के जीत का दावा किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। श्री सिंह ने आज गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी बूथ सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि पार्टी को और अधिक मतों से जिताया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान देश जीवन के सभी क्षेत्रों में विकास की ओर तेजी से बढ़ा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और राज्य सरकार हर जिले में विश्वविद्यालय बना रही है। देश में जगह-जगह एयरपोर्ट, आयुर्विज्ञान संस्थान और अस्पताल बनाये जा रहे है। यह डबल इंजन की सरकार की पारदर्शी नीतियों का नतीजा है।