विधानसभा का चुनावी रण जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गढ़वा और चाईबासा से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वहीं भाजपा के स्टार प्रचारक और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी पांच नवंबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। एनडीए के साथ ही इंडी गठबंधन के नेता भी विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पांच नवंबर को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं आठ और नौ नवंबर के बीच राहुल गांधी की पांच चुनावी सभा होगी। झामुमो, आजसू पार्टी और वाम दल समेत अन्य पार्टियां भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Site Admin | नवम्बर 3, 2024 7:39 अपराह्न
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी कल गढ़वा और चाईबासा से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे