भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रांची में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का एलान किया गया है। इसके अलावा महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये देने का भी वादा किया गया है। संकल्प पत्र में पांच वर्ष के अंदर पांच लाख बेरोजगारों के लिए नौकरी, करीब तीन लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति करना भी शामिल है। इस मौके पर श्री शाह ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो राज्य के सभी आदिवासी परिवारों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाएगा। इस दौरान श्री शाह ने हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना की।
Site Admin | नवम्बर 3, 2024 7:28 अपराह्न
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया
श्री शाह ने कहा कि उनकी सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि घुसपैठियों पर भाजपा सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।