फ़रवरी 5, 2026 7:18 पूर्वाह्न

printer

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना सरकार पर विभाजनकारी राजनीति और हिंदू परंपराओं पर हमले का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार विभाजनकारी राजनीति और संतुष्टिकरण में लगी हुई है तथा राज्‍य के हिन्‍दू मंदिरों और परंपराओं को निशाना बना रही है। तेलंगाना के महबूब नगर में कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन धर्म और हिन्‍दू भावनाओं की रक्षा करने का संकल्‍प लिया है। उन्‍होंने आगाह किया कि कांग्रेस को अपने कार्यों का परिणाम भुगतना होगा। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की नीतियों और कांग्रेस सरकार के झूठे वादों विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और वंचित समुदाय को वित्‍तीय सहायता देने से संबंधित झूठे वायदों का उल्‍लेख करते हुए व्‍यापक प्रचार करने का आह्वान किया।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करना पार्टी का उद्देश्‍य है। उन्‍होंने तेलंगाना में सुशासन और विकास की आवश्‍यकता पर बल दिया।