मई 15, 2024 8:23 अपराह्न

printer

बीजापुर जिले में 30 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 30 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनरुत्थान के लिए कार्य करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि – अत्यंत हर्ष का विषय है कि माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर के 30 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें कई इनामी माओवादी शामिल हैं।
इन माओवादियों ने कल आत्समर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वाले नौ माओवादियों पर लगभग उनतालीस लाख रूपए का इनाम घोषित था।