छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम बंडलापाल, ईचामीपारा, भटवाड़ा और चिहका की ओर गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने चिहका के जंगल में चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों के पास से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शासन विरोधी पाम्पलेट, बैनर और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 7:39 अपराह्न
बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को किया गिरफ्तार