सितम्बर 3, 2024 7:43 अपराह्न

printer

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तेरह माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तेरह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात माओवादियों को गंगालूर क्षेत्र से और छह अन्य माओवादियों को तर्रेम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार माओवादियों पर कई घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला