जून 21, 2024 8:00 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी सहित नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी सहित नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन माओवादियों की गिरफ्तारी बासागुड़ा, उसूर और तर्रेम क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान की गई है। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार इनामी माओवादी को उसूर एलओएस का सदस्य बताया जा रहा है। इन माओवादियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग, आईईडी लगाने, रोड काटने और पाम्पलेट लगाने जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।