बीजापुर जिले में संगमपल्ली पोटाकेबिन की एक छात्रा की मलेरिया से मौत हो गई है। छात्रा को बेहोशी कि हालत में कल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि संगमपल्ली पोटाकेबिन में बीते कुछ दिनांं के दौरान मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, बीजापुर ब्लॉक स्थित छात्रावासों के एक सत्यासी बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कल बीजापुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे पोटाकेबिन और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
उधर, जांजगीर-चाम्पा के करमंदा गांव में आज डायरिया से पीड़ित दो और नए मरीज मिले हैं। इस गांव में अब डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या बहत्तर हो चुकी है, जिसमें से छब्बीस मरीजों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रही है।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:32 अपराह्न
बीजापुर जिले में संगमपल्ली पोटाकेबिन की एक छात्रा की मलेरिया से मौत