अगस्त 5, 2024 8:01 अपराह्न

printer

बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है

बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ निवासी एक व्यक्ति और एक अन्य मामले में ठेकेदार ने पुलिस मेंं अजय सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और पन्द्रह लाख रुपए मांगने की शिकायत की थी। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।