अक्टूबर 20, 2025 8:03 अपराह्न

printer

बीएसएफ के जवान पंजाब की सीमा पर जोश उल्लास के साथ मना रहे हैं प्रकाश पर्व

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के जवान पाकिस्तान से लगी पंजाब सीमा पर प्रकाश पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मना रहे हैं। सतर्क रहते हुए, वे सीमा पर भी पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

बीएसएफ, पंजाब फ्रंटियर के प्रमुख, महानिरीक्षक, डॉ. अतुल फुलझेले कल शाम जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए गुरदासपुर सेक्टर में थे। उनके दौरे ने जवानों के मनोबल को बढ़ाया और उत्सव की भावना का संचार किया।

यह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्तव्य, परंपरा और सौहार्द के प्रति बीएसएफ की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभिन्न सेक्टरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
महानिरीक्षक ने त्योहारों के दौरान अपने परिवारों से दूर रहते हुए भी देश की रक्षा में तैनात जवानों के समर्पण की सराहना की।