फ़रवरी 22, 2026 1:52 अपराह्न

printer

बीएनएम के मानवाधिकार विभाग ने कहा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों को गायब किया

बलूच राष्ट्रीय आंदोलन -बीएनएम के मानवाधिकार विभाग ने कहा है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों को गायब कर दिया है। बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

बीएनएम की मानवाधिकार शाखा पांक ने कहा कि बुधवार को पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने खुजदार जिले के गजगी इलाके में एक घर पर छापा मारा और एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले गए। संगठन के अनुसार, उनके पति और दो बेटों को पहले भी अलग-अलग घटनाओं में जबरन गायब कर दिया गया था।

संगठन ने दावा किया कि इस महीने की 8 तारीख को, हब जिले में छापेमारी के दौरान सात अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया।

एक ही परिवार को सामूहिक रूप से निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, पांक ने अधिकारियों से हिरासत में लिए गए लोगों के ठिकाने का तुरंत खुलासा करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और अदालत में पेश करने या बिना देरी किए रिहा करने की अपील की है।

 

                                   

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला